बिहार, मुंबई, दिल्ली और दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेनें:रेलवे ने छठ पूजा के लिए कई रूट पर ट्रेंने चलाईं, फेरे भी बढ़ाए गए
छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। साथ ही पहले से चल रहीं स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे ताकि यात्रियों की मुश्किल दूर हो सके। इन स्पेशल ट्रेनों से बिहार, मुंबई, दिल्ली और दरभंगा रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने गाड़ी नंबर 05083 / 05084 छपरा– लोकमान्य तिलक टर्मिनस– छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन छपरा से 16 नवंबर (सोमवार) और 21 नवंबर (शनिवार) को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 नवंबर (बुधवार) और 23 नवंबर (सोमवार) को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09731 / 09732 खातीपुरा– रंगिया– खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। खातीपुरा से गाड़ी 14 नवंबर (शनिवार) तथा रंगिया से 16 नवंबर (सोमवार) संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04474 नई दिल्ली– दरभंगा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए खासतौर पर चलाई गई है। ये ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा तक जाएगी।
रेलवे ने उधना– जयनगर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 09073 एवं 09071 (उधना– जयनगर): उधना से 15 नवंबर (रविवार) को अतिरिक्त फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 09074 एवं 09072 (जयनगर– उधना): जयनगर से 17 नवंबर (मंगलवार) को अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)