दरभंगा-हडपसर-जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:प्रयागराज से होकर गुजरेंगी कई गाड़ियां,मुंबई से रक्सौल के लिए दो विशेष
उत्तर मध्य रेलवे छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें प्रयागराज और प्रयागराज छिवकी से होकर गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जिनसे मुंबई-बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुंबई से रक्सौल के लिए दो विशेष ट्रेनें छठ यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल तक दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 01021 दिनांक 12 नवंबर 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 5:40 बजे रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 01031 दिनांक 13 नवंबर को सुबह 10 बजे चलेगी। दोनों ट्रेनें ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और बैरगनिया होते हुए रक्सौल पहुंचेंगी।
गाड़ी संख्या 01021 रक्सौल दिनांक 14 नवंबर को सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 01031 दिनांक 15 नवंबर को रात 1:25 बजे पहुंचेगी। कोच संरचना में अंतर गाड़ी संख्या 01021 में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 18 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर शामिल हैं। वहीं गाड़ी संख्या 01031 में 20 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 सामान्य/चेयरकार, 3 स्लीपर, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल हैं। दरभंगा-हडपसर और जयनगर-मुंबई स्पेशल ट्रेनें छठ के बाद भी यात्रियों की सुविधा के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 05533/05534 दरभंगा-हडपसर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 और 24 नवंबर को दरभंगा से तथा 19 और 26 नवंबर को हडपसर से चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05535/05536 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 और 24 नवंबर को जयनगर से तथा 19 और 26 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। दोनों साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, शयनयान श्रेणी, साधारण द्वितीय श्रेणी और एसएलआरडी/जनरेटर यान शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के अद्यतन समय, ठहराव और कोच स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 नंबर के माध्यम से अवश्य सुनिश्चित कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)