अनुज श्रीवात्री बने भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर

Nov 08, 2026 - 22:31
0
अनुज श्रीवात्री बने भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर
अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। 22 साल के अनुज ग्रैंडमास्टर बनने वाले मध्यप्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुरुआती राउंड में हार के बाद बाकी 8 गेम में 7 अंक जुटाए। विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमैस्टर हैं। उन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी। आनंद आगे चलकर पांच बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने। AICF अध्यक्ष ने दी बधाई ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) के अध्यक्ष नितिन नरंग ने अनुज श्रीवात्री को बधाई दी। उन्होंने 7वीं ASEAN प्लस इंडिविजुअल चेस चैंपियनशिप 2026 जीतकर सीधे GM खिताब हासिल करने पर खुशी जताई। ऑनलाइन कोचिंग भी देते हैं अनुज अनुज खुद शतरंज खेलने के साथ-साथ ऑनलाइन कोचिंग भी देते हैं। वे पिछले 15 साल से शतरंज खेल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User