दावा- हार्दिक पंड्या IPL में पंजाब किंग्स से खेलेंगे:अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में जाएंगे: दोनों टीमों के बीच ट्रेड हुआ

Nov 07, 2026 - 20:58
0
दावा- हार्दिक पंड्या IPL में पंजाब किंग्स से खेलेंगे:अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में जाएंगे: दोनों टीमों के बीच ट्रेड हुआ
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर ट्रेड हुआ है। इसके तहत हार्दिक पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे, जबकि लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप मुंबई इंडियंस की टीम में आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी इस बदलाव के लिए सहमति दे चुके हैं। हार्दिक ने खुद मुंबई से अलग होने की इच्छा जताई हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2026 के आखिरी हिस्से से बातचीत चल रही थी। ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी से कहा था कि वे टीम से रिलीज होना चाहते हैं। इसके बाद मुंबई ने उनके लिए दूसरी टीमों के साथ ट्रेड की संभावनाएं तलाशनी शुरू कीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजी से बातचीत हुई। मुंबई को बुमराह के साथ चाहिए था तेज गेंदबाजी का मजबूत जोड़ीदार मुंबई इंडियंस को IPL 2026 में नौवें स्थान पर रहना पड़ा था। टीम को तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथ देने वाले एक मजबूत गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई। पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। बोल्ट को मुंबई ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन में वे सिर्फ 5 मैच खेल पाए। पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी IPL टीम से खेलेंगे अर्शदीप अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। अब तक वे इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 रही। पंजाब के पास भारतीय तेज गेंदबाजों में यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी हैं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का रिकॉर्ड कमजोर रहा हार्दिक का यह तीन साल में दूसरी बार ट्रेड के जरिए टीम बदलना होगा। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच IPL खिताब जीत चुकी थी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 2024 में आखिरी स्थान हासिल किया। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन 2026 में नौवें स्थान पर रही। इसके उलट गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड बेहतर था। गुजरात ने उनकी कप्तानी में 31 मैचों में 22 जीत और 9 हार दर्ज कीं। पंजाब में कप्तानी नहीं, ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे हार्दिक पंजाब किंग्स में हार्दिक को कप्तानी मिलने की संभावना कम है। श्रेयस अय्यर पिछले दो सीजन से टीम की अगुआई कर रहे हैं। हार्दिक मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सकते हैं और जरूरत के समय गेंदबाजी भी कर सकते हैं। पंजाब किंग्स अब तक IPL खिताब नहीं जीत सकी है। 19 सीजन में टीम सिर्फ दो बार फाइनल तक पहुंची है। 2014 और 2025 में। मुंबई के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया गया है। रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन गेंदबाजी कोच और टी. दिलीप फील्डिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। 17 नवंबर तक रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी करनी है IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User