आदर्श नगर सोसाइटी में दीपोत्सव:दीयों से सजा परिसर, मिठाई और उपहार बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश

Nov 08, 2026 - 22:22
0
आदर्श नगर सोसाइटी में दीपोत्सव:दीयों से सजा परिसर, मिठाई और उपहार बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश
लखनऊ में सरोजिनी नगर क्षेत्र के आदर्श नगर, औरंगाबाद जागीर स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली और लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और रंगोलियों से सजाया गया। सोसाइटी के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रसाद, मिठाई और उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सदस्यों ने आपसी मेलजोल और सामूहिक सहभागिता के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी रिश्तों और सद्भाव का पर्व है। इस अवसर पर सोसाइटी की प्रबंधन समिति की ओर से निवासियों के लिए स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की बात भी कही गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User