औरैया में गटर में गिरा 5 साल का बच्चा, मौत:खेलते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
औरैया के अजीतमल में घर के पास खेलते समय गटर के गड्ढे में गिरने से पांच साल के विष्णु की मौत हो गई। वह रविवार दोपहर करीब दो बजे से लापता था। शाम सात बजे उसका शव गड्ढे में मिला।
ग्राम रतनपुर गढ़िया निवासी अरुण कुमार का बेटा विष्णु घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पास के गटर के गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक वह नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजन और ग्रामीण आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए संभावित जगहों पर बच्चे को खोजते रहे। करीब पांच घंटे बाद शाम सात बजे विष्णु गटर के गड्ढे में मिला। परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)