कांग्रेस जिला महासचिव ने अधिवक्ता को गोली मारी, मौत:कन्नौज में दीपावली की शाम 4 राउंड फायरिंग; विवाद सुलझाने पहुंचे थे

Nov 08, 2026 - 22:22
0
कांग्रेस जिला महासचिव ने अधिवक्ता को गोली मारी, मौत:कन्नौज में दीपावली की शाम 4 राउंड फायरिंग; विवाद सुलझाने पहुंचे थे
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली से 20 मीटर की दूरी पर कांग्रेस नेता ने दीपावली की शाम 7 बजे अधिवक्ता को पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ककराई मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी (36) पिता गणेश शंकर चतुर्वेदी के रूप में हुई है। कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने उन पर पिस्टल से 4 राउंड फायर किया। बताया गया कि अनुज चतुर्वेदी रास्ते से निकल रहे थे, तभी दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। वह झगड़े में बीच-बचाव कराने का प्रयास करने लगे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। ---------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User