फर्रुखाबाद में दीपावली पर व्यापारियों ने दुकानों में किया लक्ष्मी-पूजन:मांगी सुख-समृद्धि, देर रात तक हुई आतिशबाजी, कई जगह डीजे भी बजे

Nov 08, 2026 - 22:22
0
फर्रुखाबाद में दीपावली पर व्यापारियों ने दुकानों में किया लक्ष्मी-पूजन:मांगी सुख-समृद्धि, देर रात तक हुई आतिशबाजी, कई जगह डीजे भी बजे
फर्रुखाबाद में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और दुकानों को दीयों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि शाम करीब आठ बजे लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया। छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों में लक्ष्मी पूजन किया। सुबह हनुमान जी की पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। पूजा के बाद लोगों ने गली-मोहल्लों और रिश्तेदारों के घर जाकर मिठाई बांटी। सोशल मीडिया के जरिए भी शुभकामनाएं दी गईं। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ रही, जबकि मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने जमकर चलाई आतिशबाजी दीपावली पर बच्चों, युवाओं और बड़ों ने चकरी, लड़ी, अनार, सुतली बम, मुर्गा झाप, पेंसिल और रॉकेट समेत कई तरह के पटाखे जलाए। कुछ जगहों पर DJ बजा और लोग घरों व पार्कों में देर रात तक जुटे रहे। ग्रामीण इलाकों में भी दीपावली की रौनक रही। लोगों ने मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां जलाने के साथ घरों और दुकानों पर झालरें व बल्ब लगाए। मनोज अग्रवाल और वत्सला अग्रवाल ने किया पूजन पूर्व MLC मनोज अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भी अपने घर और प्रतिष्ठान में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। इसी परंपरा के तहत दीपावली मनाई जाती है। देखें दीपावली की 3 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User