कानपुर में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी:हर तरफ पटाखों की गूंज, बच्चों ने जमकर जलाए पटाखे

Nov 08, 2026 - 22:54
0
कानपुर में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी:हर तरफ पटाखों की गूंज, बच्चों ने जमकर जलाए पटाखे
कानपुर में दीपावली का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद देर शाम शहर के अलग-अलग इलाकों में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज से पूरा शहर दीपावली के उल्लास में सराबोर नजर आया। स्वरूप नगर, आर्य नगर, बड़ा चौराहा, साकेत नगर, विकास नगर, घंटाघर, परेड, सीसामऊ, बर्रा, लाल बंगला और चकेरी समेत शहर के तमाम इलाकों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। कहीं आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी दिखाई दी तो कहीं पटाखों की तेज आवाज देर तक गूंज रही है। बच्चों में दिखा दिवाली का खास उत्साह दीपावली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे अपने परिवार के साथ पटाखे जलाते नजर आए। किसी ने व्हिसल और चकरी जलाई तो कोई अनार और फुलझड़ी की रंगीन रोशनी का आनंद लेता दिखा। बच्चों के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ नजर आई। शहर की गलियों और मोहल्लों में दीपों की रोशनी के साथ आतिशबाजी ने दिवाली के जश्न को और खास बना दिया। हर तरफ रोशनी, खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User