अवैध संबंधों को लेकर बड़े भाई की हत्या:सर पर ईट मार कर किया था गंभीर रूप से घायल, कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था
पत्नी से छोटे भाई की नजदीकी बड़े भाई को पसंद नहीं थी। जेल से बाहर आने के बाद उसे दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव की है। यहां रहने वाले 23 वर्षीय अनिल उर्फ टेंडी पर शुक्रवार रात उसके छोटे भाई शिवकुमार ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से अनिल मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अवैध संबंध को लेकर हुई हत्या शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अनिल के दूसरे भाई रामकुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह अनिल की पत्नी और शिवकुमार के बीच संबंधों को लेकर विवाद सामने आया है। जेल से छूटने पर हुई जानकारी कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था। इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। जेल से छूटकर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में शिवकुमार ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई मामलों में जेल जा चुका था मृतक: पुलिस के मुताबिक अनिल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एटीएम तोड़ने और अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका था। जेल जाने से पहले भी आरोपी का अपने भाई से विवाद हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)