डीएम कविता मीना ने सड़क किनारे से खरीदे दीए:IAS पति और दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं, कहा- कुम्हारों और छोटे दुकानदारों से सामान खरीदें

Nov 07, 2026 - 18:36
0
डीएम कविता मीना ने सड़क किनारे से खरीदे दीए:IAS पति और दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं, कहा- कुम्हारों और छोटे दुकानदारों से सामान खरीदें
हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना शनिवार शाम अपने आईएएस पति और दोनों बेटियों के साथ दीपावली की खरीदारी करने बाजार पहुंचीं। शाम करीब 5 बजे परिवार स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंचा। यहां उन्होंने सड़क किनारे रेहड़ी पर सजे मिट्टी के दीये खरीदे। डीएम को आम ग्राहक की तरह परिवार के साथ खरीदारी करते देख आसपास के लोग भी जुट गए। उनकी सादगी बाजार में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय दुकानदारों से खरीदे दीये डीएम कविता मीना बिना किसी खास तामझाम के परिवार के साथ बाजार पहुंचीं। उन्होंने रेहड़ी पर रखे मिट्टी के दीये देखे और अपनी पसंद के दीये खरीदे। परिवार ने स्थानीय दुकानदारों से भी खरीदारी की। इन दिनों दीपावली को लेकर बाजार में मिट्टी के दीये और सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं। बोलीं- स्थानीय कारीगरों को मिले प्रोत्साहन डीएम ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। इस अवसर पर लोगों को स्थानीय कारीगरों और छोटे दुकानदारों से खरीदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए। मिट्टी के दीये हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक हैं। इन्हें खरीदने से स्थानीय कुम्हारों और व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने की अपील की। वहीं, त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User