रमाबाई छात्रावास से तीन साइकिल और मोबाइल चोरी:अलीगढ़ में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई करतूत

Nov 08, 2026 - 18:47
0
रमाबाई छात्रावास से तीन साइकिल और मोबाइल चोरी:अलीगढ़ में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई करतूत
क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग स्थित रमाबाई छात्रावास में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। रात के अंधेरे में छात्रावास में घुसे दो चोर तीन साइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरों की पूरी करतूत छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। छात्र की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले भी हो चुकी हैं चोरियां छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे प्रवीन कुमार के मुताबिक, 7 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति छात्रावास में घुसे और तीन साइकिल व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। छात्र ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी इन्हीं व्यक्तियों द्वारा छात्रावास से दो मोबाइल फोन और एक साइकिल चोरी की जा चुकी है। CCTV फुटेज से होगी पहचान छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। प्रवीन ने पुलिस से फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। क्वार्सी थाने में चोरी की धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User