अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, एसडीएम ने लेखपाल को भेजा

Sep 28, 2026 - 14:40
0
अयोध्या में बारिश से गिरा मकान:बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, एसडीएम ने लेखपाल को भेजा
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के शिवचरन पुरवा मजरे मीसा गांव में बारिश से एक गरीब परिवार का छप्पर गिर गया। चार साल पहले उनका मिट्टी का मकान ढहा था। छप्पर के नीचे परिवार के लोग रह रहे थे। रविवार को छप्पर गिरने से चार बच्चों समेत परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर का सामान भीग गया, भोजन और रहने की परेशानी है। सोमवार को पीड़ित परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें 12 साल की संध्या यादव रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांग रही है। संध्या ने बताया कि रहने की जगह नहीं बची और परिवार ने रविवार से कुछ नहीं खाया है। संध्या की मां सर्वेश कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें पक्का घर नहीं मिला। विधायक के कहने पर मिलने वाला 10 किलो राशन भी लंबे समय से बंद है। जिसके चलते परिवार का पेट भरना बड़ा मुश्किल हो गया है अभी हमारे बच्चे भी छोटे-छोटे हैं ऐसे में हम क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है बच्चे पढ़ते भी नहीं जा पा रहे हैं। वीडियो सामने आने पर एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। परिवार को खाने-पीने का इंतजाम कराया गया। प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक मदद और आवास के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला हमारे संज्ञान में आया है। परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User