लखनऊ में महिला वकील से छेड़छाड़:पुलिस लिखी कार से एक किलोमीटर तक पीछा किया, बार-बार बैठने का दबाव बनाया
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में महिला वकील का एक व्यक्ति ने पुलिस लिखी सफेद कार से पीछा किया। आरोपी ने कई बार कार रोककर महिला से साथ चलने को कहा। विरोध करने और नजरअंदाज करने के बावजूद वह 1 किलोमीटर तक पीछा करता रहा। इससे परेशान महिला ने 1090 पर सूचना दी। इंदिरानगर निवासी पीड़िता पेशे से वकील हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात करीब सात बजे वह पॉलीटेक्निक से कमता की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सफेद कार से उनका पीछा करने लगा। कार पर 'पुलिस' लिखा हुआ था। आरोपी बार-बार कार उनके पास लाकर रोकता और कहता, "आइए बैठिए, कहां जा रही हैं, छोड़ देता हूं।" घबराकर 1090 पर कॉल कर मांगी मदद महिला ने बताया कि उन्होंने साफ तौर पर मना किया और उसकी बात को नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी ने अपना व्यवहार नहीं बदला। वह लगातार कार से उनका पीछा करता रहा। इससे उन्हें डर और असुरक्षा महसूस हुई। परेशान होकर उन्होंने 1090 पर सूचना दी। मामले में इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या का कहना है मुकदमा दर्ज करके गाड़ी नंबर की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)