राम-रावण युद्ध का हुआ मंचन:कुंभकर्ण और मेघनाद के वध के बाद प्रभु राम ने मारा रावण
अमेठी के सरायखेमा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय रामलीला का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन राम-रावण युद्ध, रावण वध और श्रीराम के अयोध्या लौटने का भावपूर्ण मंचन किया गया। युद्ध में कुंभकर्ण और मेघनाद के मारे जाने के बाद प्रभु राम ने रावण का वध किया और विभीषण को लंका का राजा बनाया। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ अयोध्या लौटे श्रीराम का अयोध्यावासियों ने स्वागत किया। राम-भरत मिलाप के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक हुआ। मंचन के दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रामलीला देखी। ग्रामीणों ने कहा कि रामलीला के जरिए भगवान राम के आदर्श, त्याग, प्रेम और धर्म रक्षा के संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन गांव के कलाकारों और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)