अयोध्या में मनाया गया राजा भैया के जन्मदिन:जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए, कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को दिए उपहार

Oct 31, 2026 - 18:34
0
अयोध्या में मनाया गया राजा भैया के जन्मदिन:जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए, कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को दिए उपहार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 57वां जन्मदिन अयोध्या में सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। वहीं कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को उपहार भेंट किए। कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। सेवा के जरिए मनाया जन्मदिन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि राजा भैया का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का अवसर है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर पार्टी गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से जन्मदिन को जनसेवा के कार्यक्रमों से जोड़ा गया। उन्होंने राजा भैया के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि पार्टी भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User