प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय एकता मार्च:पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की मजबूती का दोहराया संकल्प
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता मार्च को रवाना किया। मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर घंटाघर पहुंचा। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च के जरिए लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा, सीओ यातायात रवींद्र प्रताप सिंह और प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)