घाटमपुर में वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम:20 बीघा जमीन पर लाइफ गार्डेन विकसित करने वाले हरि मिश्र सम्मानित
कानपुर के घाटमपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भीतरगांव ब्लॉक के बिरहर गांव स्थित लाइफ गार्डेन को पहचान दिलाने वाले हरि मिश्र को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। हरि मिश्र ने पत्रकारिता छोड़कर खेती को अपना कार्यक्षेत्र बनाया और बिरहर गांव में 20 बीघा जमीन पर लाइफ गार्डेन विकसित किया। उनके इस प्रयास और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की आयोजकों ने सराहना की। कार्यक्रम में खेती-किसानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे कई अन्य किसानों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना की। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)