बागपत में 3 बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल:एक बुजुर्ग को हायर सेंटर भेजा; पुलिस जांच कर रही
बागपत के फैजपुर निनाना गांव के पास रविवार दोपहर 2 बजे तीन बाइकों भिड़ गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल बागपत ले जाया गया। घायलों की पहचान दीपक (23), उनके पिता रक्षपाल (56), कुंवरपाल (50), उनकी पत्नी कुसुम (47) और अंकित (26) के रूप में हुई है। दीपक और रक्षपाल लोनी के जवाहरनगर के रहने वाले हैं। कुंवरपाल और कुसुम मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव के निवासी हैं। अंकित बागपत के मवीकलां गांव का रहने वाला है। कुंवरपाल और कुसुम गुफा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। अंकित अपनी बहन के घर ककड़ीपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान फैजपुर निनाना के पास तीनों मोटरसाइकिलें भिड़ गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात चालू कराया। घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)