कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:घर की छत गिरने से सास-बहू और पोते की मौत, थार सवार युवतियों ने स्कूटी सवार को रौंदा

Nov 08, 2026 - 18:14
0
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:घर की छत गिरने से सास-बहू और पोते की मौत, थार सवार युवतियों ने स्कूटी सवार को रौंदा
नमस्कार, कानपुर की आज (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…पनकी में घर की छत गिरने से सास-बहू और 20 दिन की पोते की मौत हो गई। हादसे के वक्त मां, बेटे को गोद में खिला रही थी। कल्याणपुर में लड़कियों की THAR ने स्कूटी सवार शख्स को रौंद दिया। टक्कर के बाद गाड़ी एक मकान के बाहरी गार्डन में घुसी। थार ड्राइव कर रही युवती और उसके साथी मौके से भागे। बेटा पोस्टमॉर्टम-हाउस में धरने पर बैठा सीसामऊ में नवविवाहिता की कमरे में फंदे से लटकती डेडबॉडी मिली। फरवरी में शादी हुई थी। परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई, पति उसे काली कहकर ताना मारता था। दिवाली पर शहर रोशनी से नहाया। मेट्रो से लेकर लाल इमली तक जगमग। ऊंची इमारतों में भी सजावट। ड्राईफ्रूट महंगा होने के बाद भी भगवान के भोग के लिए काजू-जलेबी और 4 हजार रुपए किलो की पिस्ता मिठाई की भारी डिमांड रही। गिफ्ट पैक खूब बिके। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User