बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल:फर्रुखाबाद में बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल ने मृत घोषित किया
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम 8 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 9 बजे करीब लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गांव अदमापुर निवासी अमन (25) को मृत घोषित कर दिया।
अमन राजपूत अपने परिवार के ऋषभ के साथ कमालगंज से लौट रहे थे। गांव मेहरूपुरथार के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने अमन को मृत बताया, जबकि घायल ऋषभ का इलाज जारी है। अमन के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वह दो भाइयों में बड़ा था और शादीशुदा था। अमन के परिवार में पत्नी सिया जानकी, मां इंद्रावती और दो छोटे बेटे (6 साल और 1 साल) हैं। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)