खलीलाबाद में RSS ने विजयदशमी पर निकाला पथ संचलन:सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकता का संदेश दिया
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शनिवार शाम 5 बजे विजयदशमी उत्सव मनाया। इस मौके पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जिला संघचालक राम गोपाल जी और सिवान राजकुमार जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक ऋषिदीप जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और अनुशासन का संदेश दिया। ऋषिदीप जी ने पूजा का अर्थ आदर्शों को जीवन में उतारना बताया। देखें, 3 तस्वीरें… पथ संचलन में स्वयंसेवकों का अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर जिला प्रचारक धीरज जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख शैलेश जी, जिला कार्यवाह सौरभ जी, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय जी, अनिल जी, नगर कार्यवाह रणधीर जी और विवेक सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)