मेरठ में 274 दरोगा के ट्रांसफर:SSP के आदेश पर शहर और देहात के थानों में जिम्मेदारी बदली गई
मेरठ में रविवार को 274 उपनिरीक्षकों यानी दरोगाओं के तबादले किए गए। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर जारी सूची में शहर और देहात के थानों में तैनात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
कई दरोगाओं को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। कुछ दरोगाओं को पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी दी गई है।
कोतवाली में तैनात दरोगा शैलेन्द्र कुमार को सदर बाजार, मो. नाजिम को पल्लवपुरम, शेखर गुप्ता को लोहियानगर और मो. जफर को दौराला भेजा गया है। शैलेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
देहली गेट थाने से विपिन कुमार दुबे को लालकुर्ती, अवनीश कुमार गंगवार को कोतवाली, हरिओम सिंह चौधरी को सिविल लाइन और शिवम कुमार को दौराला भेजा गया है।
लिसाड़ी गेट से भी कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सूची के मुताबिक, लोहियानगर से दरोगा इंद्र सिंह को थाना पल्लवपुरम की चौकी चुंगी भेजा गया है। पुलिस लाइन से प्रियंक शुक्ला को थाना कोतवाली की चौकी गुजरी बाजार की जिम्मेदारी दी गई है।
ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, मेडिकल, नौचंदी, सदर बाजार, कंकरखेड़ा, परतापुर, सरधना, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, किठौर, खरखौदा और अन्य थानों में भी तबादले किए गए हैं। सूची में चौकियों पर तैनाती के आदेश भी शामिल हैं।
तबादलों के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई टीम काम करेगी। दरोगाओं को अपने नए कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)