गोमती नगर में श्रीरामलीला मंचन:पहले दिन रामजन्म, ताड़का वध और धनुष यज्ञ के प्रसंगों की कलाकारों ने दी प्रस्तुति
लखनऊ के गोमती नगर में पर्वतीय महापरिषद की गोमती नगर शाखा की ओर से महापरिषद भवन में श्रीरामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म, ताड़का वध और धनुष यज्ञ के प्रसंगों का मंचन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महापरिषद के शीर्ष पदाधिकारियों टीएस मनराल, केएन चंदोला, गणेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह रावत और हर्ष ग्रुप के संस्थापक राकेश त्रिपाठी ने किया। मंचन के दौरान दर्शकों ने धार्मिक प्रसंगों का आनंद लिया। शाखा अध्यक्ष ख्याली सिंह और महासचिव पुष्कर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)