फतेहपुर में साइबर ठगी के ₹10,000 वापस मिले:चांदपुर पुलिस की तत्परता से पीड़ित प्रदीप कुमार के खाते में लौटे पैसे
फतेहपुर में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।चांदपुर थाने की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित के 10,000 रुपये उसके बैंक खाते में शनिवार के फिन सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। जिले में साइबर टीम लगातार ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों का निस्तारण कर रही है। इसी क्रम में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मकंदीपुर निवासी प्रदीप कुमार (पुत्र स्व0 जयनारायन यादव) के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 10,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित प्रदीप कुमार ने तुरंत इसकी शिकायत दो दिन पहले दर्ज कराई थी।चांदपुर पुलिस की साइबर टीम ने शिकायत संख्या 33103250029902 पर तत्परता और कुशलता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्यवाही शुरू की। संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के फंसे हुए 10,000 रुपये को होल्ड कराया गया और पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस स्थानांतरित करवा दी गई। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी चांदपुर बृन्दावन राय,उपनिरीक्षक अंकुर मिश्रा, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल विकास कुमार सिंह शामिल रहे।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क को सूचित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)