सपा MLC के रोने के बाद दोबारा वोटिंग की सिफारिश:आगरा डीएम ने कहा- 3 बूथ की वोटिंग कैंसिल हो; MLC बोले थे- मुस्लिम बन जाऊंगा

Oct 24, 2026 - 11:00
0
सपा MLC के रोने के बाद दोबारा वोटिंग की सिफारिश:आगरा डीएम ने कहा- 3 बूथ की वोटिंग कैंसिल हो; MLC बोले थे- मुस्लिम बन जाऊंगा
आगरा में शिक्षक कोटे के विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की गई है। डीएम ने प्रस्ताव तैयार कर अंतिम फैसले के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया है। आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। शुक्रवार को वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी और मौजूदा MLC डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था। आकाश वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर कोई एक्शन न होने की बात कहते हुए फूट-फूटकर रो पड़े थे। उन्होंने कहा था- "ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहता। अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा।" दरअसल, यूपी में MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें 55.24% मतदान हुआ था। इसके नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली और जालौन समेत 25 शहरों में हंगामे और मारपीट की खबरें आई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User