बस्ती के कबाड़ गोदाम में लगी आग:40 टन प्लास्टिक समेत कबाड़ जलकर राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Oct 24, 2026 - 11:00
0
बस्ती के कबाड़ गोदाम में लगी आग:40 टन प्लास्टिक समेत कबाड़ जलकर राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर माफी में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। करीब 40 टन प्लास्टिक और अन्य कबाड़ जलकर राख हुआ। व्यापारी को आर्थिक नुकसान हुआ, जनहानि नहीं हुई। यह गोदाम बनगवा निवासी व्यापारी जगदीश चौधरी का है। शुक्रवार रात गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। गोदाम में प्लास्टिक और कबाड़ ज्यादा होने से आग तेजी से फैली। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझाने से आसपास के मकान सुरक्षित बचे। राजस्व विभाग के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। आग लगने की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User