बाराबंकी में मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी:आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, खंगाले दस्तावेज
बाराबंकी जिले में मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। फतेहपुर और मसौली क्षेत्र में यह कार्रवाई सोमवार रात 11 बजे तक जारी रही। इस अचानक कार्रवाई से कारोबारी जगत में चर्चाएं तेज हो गईं। फतेहपुर कस्बे के ब्राह्मणी टोला में मेंथा कारोबारी सचिन जैन के घर आयकर विभाग की टीम पहुंची। करीब एक दर्जन अधिकारियों ने घर पहुंचकर अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच शुरू की, जो देर रात तक चली। मसौली क्षेत्र में वर्मा ट्रेडिंग कंपनी पर भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की। कंपनी के मालिक प्रेम किशोर वर्मा ग्राम सादामऊ के निवासी हैं। टीम ने मेंथा ऑयल के कारोबार से जुड़ी दुकान पर जांच पड़ताल की। आयकर विभाग ने अभी तक छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की पुष्टि का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)