लखनऊ में महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का उत्सव:सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स और करवा क्वीन प्रतियोगिता
लखनऊ के विभूति खंड स्थित दयाल गेटवे में सोमवार को करवा चौथ के उपलक्ष में महिलाओं ने उत्सव मनाया। बीइंग विमेन ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से करवा चौथ चैरिटेबल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करवा चौथ के गीत गाए। संगीत पर डांस किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। समारोह में महिलाओं के लिए कई गेम्स और प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिलाओं ने अलग-अलग गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां भी साझा कीं। मनाली श्रीवास्तव बनीं करवा क्वीन करवा क्वीन प्रतियोगिता समारोह का खास आकर्षण रही। इसमें मनाली श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। सीतू यादव दूसरे और जय मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच फाउंडेशन की चेयरपर्सन सलोनी केसरवानी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना था। करवा चौथ के पर्व को यादगार बनाने के साथ महिलाओं को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉलों के जरिए महिला उद्यमियों ने हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों कों पेश किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)