ललितपुर में संदिग्ध परिस्थिति में हुई अधेड़ की मौत:भाई ने कीड़े के काटने की आशंका जताई, खेत पर मूंगफली में पानी दे रहे थे
ललितपुर जिले के लागौन गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक किसान बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे रात 9:30 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। जखौरा थाना क्षेत्र के लागौन गांव के 45 साल के अनंतराम सोमवार शाम तक घर नहीं लौटे। उनके बड़े भाई मातादीन खेत पर देखने पहुंचे, जहां अनंतराम बेहोश पड़े थे। मातादीन ने बताया कि अनंतराम खेत पर मूंगफली में पानी दे रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। अनंतराम चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे हैं और वह खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)