शादी के नाम पर युवक से डेढ़ लाख ठगी:हरदोई में युवक से डेढ़ लाख ठगे, कोर्ट के आदेश पर हरपालपुर पुलिस ने 4 आरोपियों पर केस
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भुसेहरा गांव में शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गुलाब (28) पुत्र स्वर्गीय रघुवीर की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शादी कराने के नाम पर लिए रुपये गुलाब ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी वृद्ध मां के साथ रहता है। गांव के ज्ञानेंद्र और अजीत कुमार तथा सांडी थाना क्षेत्र के चंदसौरा गांव निवासी मनोज कुमार और विजय कुमार उसके पास आए। आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे। गुलाब ने मां के जेवर बेचकर और अपने हिस्से की जमीन गिरवी रखकर रकम जुटाई और आरोपियों को दे दी। गोरखपुर-गाजीपुर ले जाकर छोड़ा आरोपी 20 मई को उसे गोरखपुर और गाजीपुर ले गए। कई जगह घुमाने के बाद 25 मई को उसे अज्ञात स्थान पर छोड़कर चले गए। आरोपियों के नहीं आने पर गुलाब ने राहगीरों से किराया मांगकर 26 मई को घर पहुंचकर किसी तरह वापसी की। रुपये मांगे तो चाकू से हमला 27 मई की सुबह करीब 8 बजे गुलाब ने आरोपियों से अपने डेढ़ लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू दाहिने हाथ के कंधे के पास लगा। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। बचाने आई गुलाब की मां को भी पीटा गया। गुलाब के मुताबिक, उसने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ ठगी और जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)