बाराबंकी में सड़क हादसे में दो की मौत:ईंट के ढेर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 09, 2026 - 13:04
0
बाराबंकी में सड़क हादसे में दो की मौत:ईंट के ढेर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बाराबंकी के भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर शनिवार रात बाइक ईंट के ढेर से टकरा गई। हादसे में चिर्रा गांव के जय प्रकाश और पवन सिंह की मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर किसान कान्वेंट इंटर कॉलेज के पास हुई। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी जय प्रकाश (30) पुत्र उदयभान सिंह और पवन सिंह (28) पुत्र कमिश्नर सिंह शुजागंज से अपने गांव लौट रहे थे। किसान कान्वेंट इंटर कॉलेज के पास लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण और माइनर पर पुल बनाने का काम कर रहा है। वहां सड़क किनारे ईंटों का ढेर लगा था। बताया गया कि रात में निर्माण स्थल पर संकेतक लाइट या बैरिकेडिंग नहीं थी। अंधेरे में बाइक ईंटों के ढेर से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर ले गए। वहां से गंभीर हालत में उन्हें बाराबंकी के हिंद अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। टिकैतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया ने बताया कि दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User