बाराबंकी में विश्वविख्यात देवा मेले का शुभारंभ:दस दिनों तक सूफियाना कलाम की महफिलें होंगी, देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचेंगे

Oct 27, 2026 - 19:00
0
बाराबंकी में विश्वविख्यात देवा मेले का शुभारंभ:दस दिनों तक सूफियाना कलाम की महफिलें होंगी, देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचेंगे
बाराबंकी में विश्वविख्यात सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की सरजमीं पर मंगलवार शाम 5 बजे ऐतिहासिक देवा मेले का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की पत्नी रिया केजरीवाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान शांति के प्रतीक कबूतर भी उड़ाए गए। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों जायरीनों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। दुकानों और मनोरंजन के साधनों से बढ़ी रौनक मेले का आगाज होते ही परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। यहां खाने-पीने के सामान, महिलाओं के श्रृंगार और देवा के मशहूर खजले की दुकानें सज गई हैं। मनोरंजन के साधनों और प्रदर्शनी के बीच लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। मेले में अगले 10 दिनों तक रौनक बनी रहने की उम्मीद है। ‘जो रब है, वही राम’ का संदेश है खास पहचान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह का संदेश ‘जो रब है, वही राम’ देवा मेले की खास पहचान है। यह संदेश कौमी एकता, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक माना जाता है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सूफियाना कलाम की महफिलें भी सजेंगी। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकार मंच पर प्रस्तुतियां देंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले जायरीनों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। देखें मेले की दो फोटो..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User