देवरिया में कन्या पूजन:बटुकों और बालिकाओं का सत्कार, भोजन कराकर दक्षिणा देकर किया विदा
देवरिया में भटनी नगर पंचायत के हरिकीर्तन मोहल्ले में स्थित मनोकामनापूर्ण श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में 108 कन्याओं का पूजन और सहभोज आयोजित किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालर लाइटों से सजाया गया था। कार्यक्रम में लाल चुनरी ओढ़े कन्याओं और बटुकों को पंक्तिबद्ध बैठाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित मोहल्ले के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कन्या पूजन से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाती है। कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)