बच्ची से रेप-हत्या कांड में 11वीं गवाही:गोरखपुर कोर्ट में मौसा का बयान दर्ज, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को

Oct 30, 2026 - 23:42
0
बच्ची से रेप-हत्या कांड में 11वीं गवाही:गोरखपुर कोर्ट में मौसा का बयान दर्ज, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या मामले में शुक्रवार को बच्ची के मौसा की गवाही हुई। वह इस मामले में पंचनामा के गवाह हैं। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी और राम मिलन सिंह ने उनका बयान दर्ज कराया। बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने प्रति परीक्षा शुरू की, जो पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तिथि तय की है। अब तक 10 लोगों की गवाही हुई विवेचना करने वाले कोतवाली थाना प्रभारी समेत अब तक इस मामले में 10 लाेगों की गवाही हो चुकी है। 28 जुलाई की रात अस्पताल से लापता हुई थी बच्ची 10 साल की बच्ची 28 जुलाई की रात गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पुलिस की वर्दी पहने एक युवक के उसे अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इस दौरान डायल 112 में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही अभिषेक यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 30 जुलाई को रोहिन नदी किनारे मिला था शव 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की जांच की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया था, ऐसा पुलिस का कहना है। कोतवाली पुलिस ने मामले में 187 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User