लखनऊ में डेंटल हॉस्पिटल के बॉयज हॉस्टल में आग लगी:छात्रों को दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काबू पाया

Oct 30, 2026 - 23:42
0
लखनऊ में डेंटल हॉस्पिटल के बॉयज हॉस्टल में आग लगी:छात्रों को दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काबू पाया
लखनऊ में डेंटल हॉस्पिटल के बॉयज हॉस्टल में गुरुवार रात आग लग गई। आग चौथी मंजिल के गलियारे में रखे कबाड़ में लगी। धुआं फैलने पर हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई और छात्र बाहर निकलने लगे। इस दौरान चौथी मंजिल पर कुछ छात्र फंस गए। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना पीजीआई क्षेत्र के उतरैठिया की है। देखिए 3 तस्वीरें… रात 1:30 बजे मिली सूचना फायर स्टेशन पीजीआई को गुरुवार रात करीब 1:30 बजे हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मौके पर देखा कि आग चौथी मंजिल के गलियारे में रखे कबाड़ में लगी थी। गलियारे में रखे कबाड़ में लगी थी आग धुआं फैलने पर तीसरी मंजिल तक के छात्र पहले ही बाहर निकल चुके थे। चौथी मंजिल पर फंसे छात्रों को दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User