बदायूं में एटीएम तोड़ने वाले का चेहरा दिखा:सीसीटीवी में दिखने के बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा, विक्षिप्त बताकर टाल रही मामला
बदायूं के सहसवान में दिनदहाड़े एसबीआई का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले युवक का चेहरा सामने आ गया है। वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीसीटीवी फुटेज में युवक एटीएम केबिन में घुसकर कैमरा तोड़ते और कैशट्रे को औजार से खोलने की कोशिश करते साफ दिख रहा है। इसके बावजूद पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के बजाय उसे विक्षिप्त बताकर मामले को हल्का करने में जुटी है। यह घटना शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सैफुल्लागंज रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई थी। युवक पेचकसनुमा औजार लेकर केबिन में घुसा और पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े। फिर कैशट्रे खोलने की कोशिश की, लेकिन मशीन नहीं खुली तो वह चला गया। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी थी। बैंक ने कैश सुरक्षित होने की पुष्टि की। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट आई, पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सहसवान एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि युवक पेशेवर चोर नहीं है और उसके विक्षिप्त होने की बात सामने आ रही है। सवाल है कि जब युवक की पहचान सीसीटीवी से हो चुकी है, तो पुलिस ने उसे अब तक पकड़ा क्यों नहीं और यह निष्कर्ष किस आधार पर निकाला गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)