स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:हमें जीवन में जो कुछ भी मिलता है, वह किस वजह से मिलता है
जीवन में जो कुछ भी हमें प्राप्त हुआ है, उसे भगवान का प्रसाद मानकर स्वीकार करना चाहिए। हमारी उपलब्धियां केवल हमारे प्रयासों का परिणाम नहीं हैं, बल्कि ईश्वर की कृपा का भी फल हैं। जानिए मनुष्य जीवन किसकी कृपा से मिलता है… भगवान ने हमें योग्यता, पात्रता, समय, सामर्थ्य और भगवदीय ऊर्जा प्रदान की है। हमारे भीतर स्वयं भगवदीय अंश विद्यमान है। यह सब उनकी असीम कृपा का प्रतीक है। यह मानव जीवन हमें ईश्वर की कृपा से प्राप्त हुआ है। मनुष्य रूप में जन्म लेना, सोचने-समझने की शक्ति और सत्कर्म करने का अवसर मिलना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है। भगवान ने हमें जो कुछ दिया है, उसके प्रति सदैव धन्यवाद का भाव रखें। शिकायत करने के स्थान पर प्राप्त उपलब्धियों और सुविधाओं के लिए आभारी बनें। अपनी योग्यता, सफलता और उपलब्धियों पर अहंकार न करें। यह अनुभव करें कि जो कुछ भी हमारे पास है, वह भगवान की कृपा से मिला है। यह भाव हमें विनम्र बनाता है। जीवन के प्रत्येक क्षण में ईश्वर के अनुग्रह को अनुभव करें। हम सदैव थैंकफुल और धन्यवादी रहें। जब जीवन में कृतज्ञता का भाव जागता है, तब मन में संतोष, शांति और आनंद का संचार होता है। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)