बदायूं में रामलीला महोत्सव:धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन
बदायूं में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का मंचन किया गया। अयोध्या धाम की न्यू आदर्श रामलीला मंडल की टीम ने कलाकारों के माध्यम से दोनों प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धनुष यज्ञ प्रसंग में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद भगवान परशुराम के क्रोधित होकर सभा में पहुंचने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए तीखे संवादों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रभावशाली संवाद अदायगी और प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की। इस दौरान सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, महाराज सिंह, तिलक सिंह, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक, केंद्रपाल सोलंकी और रविशंकर भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बदायूं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)