जिम में पहली मुलाकात से जेल के सलाखों तक:गाजियाबाद में प्रिया तबियत खराब बताकर ऑफिस नहीं जाती, व्हाटसएस कॉल पर फ्लैट में बुलाती थी प्रेमी

Oct 28, 2026 - 09:33
0
जिम में पहली मुलाकात से जेल के सलाखों तक:गाजियाबाद में प्रिया तबियत खराब बताकर ऑफिस नहीं जाती, व्हाटसएस कॉल पर फ्लैट में बुलाती थी प्रेमी
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में सोमवार सुबह 32 साल की प्रिया शर्मा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति शशांक की हत्या कराने के लिए चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें पति की किसी तरह जान बच गई। प्रिया अपने प्रेमी प्रताप के साथ मंगलवार शाम जेल चली गई। उसे बस एक ही पछतावा है कि इससे तो पति की जान चली जाती तो भी बेहतर था, अब दर्ज मुकदमे में घायल पति खुद चश्मदीद और गवाह भी है। दोनों की 4 महीने की मुलाकात में ऐसी दोस्ती हुई कि प्रिया ने अपने पति का ही कत्ल कराने की प्लानिंग करा दी। प्रिया से पुलिस ने पूछताछ की तो पुलिस भी हैरान रह गई.. पहले पूरा घटनाक्रम जानिए झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी पसरट निवासी शशांक की शादी 4 साल पहले प्रिया शर्मा से हुई। दोनों दिल्ली में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर नौकरी करते हैं। इस समय गाजियाबाद में वसुंधरा सेक्टर-1 में शशांक अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिम ट्रेनर प्रताप जिम से लौटने के बाद शशांक के घर पहुंचा। जहां उसने उसने शशांक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के समय प्रिया भी घर में मौजूद थी। बेटी ने घटना देख ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने प्रताप को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शशांक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैंने प्रेमिका प्रिया के कहने पर हत्या के इरादे से शशांक पर चाकू से वार किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा शशांक के भाई रितेश की तरफ से गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में प्रिया शर्मा और उसके प्रेमी प्रताप के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। जहां मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। प्रिया ने पूछताछ में बताया कि मैं इंदिरापुरम में जिम में जाती थी, वहां ट्रेनर प्रताप से पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों मे जिम में ही बातचीत होती थी, जहां व्हाट्एस पर एक दूसरे को बात करते थे। यहीं से प्रिया और जिम ट्रेनर शशांक के बीच अवैध सम्बंध हो गए। दोनों ने पूछताछ में यह पुलिस को बताया कि शशांक की मौत के बाद शादी करनी थी, प्रिया कहती थी कि जब तक मेरा पति रास्ते से नहीं हटेगा तब तक दोनों में शादी नहीं हट सकेगी। घटना से पहले रात में भी प्रिया ने अपने प्रेमी प्रताप को व्हाट्सएप कॉल पर मैसेज भेजकर घर बुलाया था। तबियत खराब बताकर ऑफिस नहीं जाती प्रिया से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि प्रिया और उसका पति दिल्ली में एक ही ऑफिस में जॉब करते हैं। जहां दोनों एक साथ कार से दिल्ली जाते थे। जब से प्रिया की दोस्ती जिम ट्रेनर से हुई तो कई बार प्रिया तबियत खराब बताकर अपने ऑफिस नहीं जाती थी। वह रात में पहली पति शशांक को बता देती थी थी कि मेरी तबियत ठीक नहीं है। जिसके बाद शशांक अपने ऑफिस चला जाता था, शाम 7 बजे के बाद वह ऑफिस से अपने घर लौटता। इसके बाद प्रिया कॉल करके अपने प्रेमी प्रताप को फ्लैट में बुला लेती थी। पति को शक न हो इसके लिए व्हाट्सएप कॉल ही करती थी। कई बार पति ऑफिस से जब वीडियो कॉल पत्नी प्रिया के नंबर पर करता था, तो उस समय प्रेमी प्रताप को दूसरे कमरे में भेज देती, जिससे पति को शक न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User