मैनपुरी में 8 एसआई का ट्रांसफर हुआ:भोगांव में अपराध निरीक्षक बदला, कुरावली को नया SSI मिला
मैनपुरी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तबादलों की सूची जारी की गई। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की गोष्ठी में लिए गए निर्णय के बाद एक निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों समेत आठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों में भोगांव, कुरावली, किशनी, करहल, बिछवां और साइबर क्राइम थाना शामिल हैं। भोगांव में बदले गए अपराध निरीक्षक थाना भोगांव में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात निरीक्षक ब्रजकिशोर को अपराध शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार को थाना भोगांव में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन से थानों में मिली नई तैनाती उपनिरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस लाइन से थाना कुरावली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक अयोध्या सिंह को पुलिस लाइन से थाना किशनी और उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी को थाना करहल में तैनाती दी गई है। चौकी प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना बिछवां की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इस चौकी पर तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना किशनी भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कपिल कुमार सिंह को साइबर क्राइम थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। नई तैनाती पर कार्यभार संभालेंगे अधिकारी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की ओर से किए गए इन स्थानांतरणों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)