रायबरेली में स्कार्पियो सवारों की ग्रामीणों ने की धुनाई:युवक को पीटने पहुंचे थे हमलावर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव में मंगलवार शाम 4:00 बजे एक युवक को पीटने पहुंचे कुछ लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बुधवार सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, रेवली गांव के पांच-छह युवक स्कार्पियो गाड़ी से बैरुआ गांव पहुंचे थे। उन्होंने एक युवक को निशाना बनाकर मारपीट की कोशिश की। युवक का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को एकजुट देखकर हमलावर पीछे हट गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)