दीपोत्सव में शामिल होंंगे गृहमंत्री अमित शाह:तीसरी बार यहां आ रहे शाह, 18 माह पहले पुत्र जय शाह व पुत्रवधू कर चुकीं रामलला का दर्शन

Oct 28, 2026 - 10:07
0
दीपोत्सव में शामिल होंंगे गृहमंत्री अमित शाह:तीसरी बार यहां आ रहे शाह, 18 माह पहले पुत्र जय शाह व पुत्रवधू कर चुकीं रामलला का दर्शन
अयोध्या के विश्वविख्यात दीपोत्सव के 10 वें संस्करण में मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह बनने जा रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई मंत्री भी सम्मिलित होंगे। हालांकि उनके आगमन को लेकर अभी कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन या खुफिया एजेंसियों को नहीं मिला है, परंतु हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आए एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पुष्टि की है। नवनिर्मित राम मंदिर में गृह मंत्री पहली बार रामलला का दर्शन करेंगे। कारसेवकपुरम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा के गठन से पहले चुनावी शंखनाद के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पहली बार अमित शाह जुलाई 2013 में अयोध्या पहुंचे थे। उस समय उन्होंने कारसेवकपुरम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी मंत्र भी दिए थे। परिणामस्वरूप भाजपा को न केवल अयोध्या, बल्कि पूरे देश में बहुमत मिला और देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत की भाजपा सरकार बनी। अमित शाह 2021 में अयोध्या आए, तो उन्होंने राम मंदिर निर्माण की भी प्रगति जानी इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह की ही चुनावी रणनीति से भाजपा ने 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी जीता था और योगी सरकार गठित हुई थी। 2022 के यूपी विस चुनाव से ठीक पहले दूसरी बार गृह मंत्री अमित शाह 31 दिसंबर 2021 को अयोध्या आए, तो उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर राम मंदिर निर्माण की भी प्रगति जानी थी। तबसे वह अयाेध्या नहीं आए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक नहीं आ सके,साीधा प्रसारण देखा था इस बीच सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने पर पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या पहुंच भूमि पूजन किया और 22 जनवरी 2024 को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की, तब भी गृह मंत्री अमित शाह का यहां आगमन नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने दिल्ली के बिड़ला मंदिर में सीधा प्रसारण देखा था। तबसे उनके दर्शन-पूजन को लेकर अटकलें लग रही थीं, परंतु उनका अयोध्या आना नहीं हुआ। उनके बेटे व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह और पत्नी रिशिता पटेल ने डेढ़ वर्ष पूर्व महाकुंभ के दौरान 26 जनवरी 2025 को अयोध्या पहुंच रामलला व बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया था। अब जबकि सात नवंबर को दीपोत्सव का दसवां संस्करण आयोजित होगा, तो गृह मंत्री अमित शाह के तीसरी बार अयाेध्या आने और पहली बार दीपोत्सव में सम्मिलित होने की संभावना व्यक्त की जा रही। मुख्यमंत्री के हवाले से एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने उनके आगमन की पुष्टि भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User