भाई से विवाद के बाद किया था सुसाइड:घरवाले बना रहे थे शादी का दवाब, भाई ले गए थे मोबाइल छीनकर
आगरा के पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया था। शनिवार को कांस्टेबल का शव कमरे में लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन शव को उन्नाव ले गए हैं। कांस्टेबल के सुसाइड के पीछे शादी का दवाब और भाइयों से झगड़ा होने की बात सामने आई है।
आगरा के एसीपी प्रीता के कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन में रहती थी। बताया गया है कि आरती ने एक महीने की छुट्टी ले रखी थी। 4 नवंबर को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। शनिवार सुबह काफी देर तक जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देखा तो आरती का शव जमीन पर पड़ा था। गले में फंदा लगा हुआ था।
2018 में हुई थी भर्ती
आरती 2018 बैच की सिपाही थी। वो मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया है कि वो अवसाद में थी। छुट्टी लेने के बाद वो अपने कमरे में ही रहती थी। करवाचौथ के दिन पड़ोसियों ने उसे देखा था, इसके बाद से वो कमरे में ही थी। सुसाइड नोट मिला
मृतका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पहले पुलिस सुसाइड नोट न मिलने की बात कह रही थी। इस नोट में लिखा है कि परिजन शादी का दवाब बना रहे थे। कुछ दिन पहले आरती का भाइयों से विवाद भी हुआ था। भाई उसका मोबाइल फोन ले गए थे। माना जा रहा है कि इस कारण ही उसने सुसाइड किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)