पिछड़ा दलित समाज सेना का विस्तार:सूरज कश्यप बने संगठन के उन्नाव जिला उपाध्यक्ष, जे.पी. गौतम ने दी बधाई

Nov 01, 2026 - 11:10
0
पिछड़ा दलित समाज सेना का विस्तार:सूरज कश्यप बने संगठन के उन्नाव जिला उपाध्यक्ष, जे.पी. गौतम ने दी बधाई
पिछड़ा दलित समाज सेना (PDSS) ने संगठन का विस्तार करते हुए सूरज कश्यप को जनपद उन्नाव का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी गौतम ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सूरज कश्यप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। गौतम ने कहा कि पिछड़ा दलित समाज सेना पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्हें सहयोग देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User