भाजपा नेता लूटकांड: 26 दिन बाद भी बदमाश फरार:बंधक बनाकर लूटे थे 34 लाख, 8 टीमें 26 पुलिसकर्मी फिर भी सुराग नहीं
सेन पश्चिम पारा थाना न्योरी गांव स्थित भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में हुई 34 लाख की लूट के मामले में 26 दिन तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की 8 टीमें गांव-गांव खाक छान रही है और बदमाश कपड़े छोड़ गायब हो गए। पुलिस एक गांव में पेड़ के पास लूट के समय बदमाशों ने जो काले कपड़े, नकाब पहने थे, उसे बरामद करने का दावा कर रही है। 8 टीमों में शामिल 26 पुलिसकर्मी अब तक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सके हैं। 12 अक्टूबर को बदमाशों ने फार्म हाउस में बनाया था बंधक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह यादव के मुताबिक 12 अक्टूबर की रात काले कपड़ों में नकाबपोश दो बदमाश तमंचा, चाकू और पेट्रोल की बोतल लेकर फार्म हाउस में घुसे व उन्हें बंधक बनाकर नकदी-जेवर समेत करीब 34 लाख का माल लूट ले गए थे। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद बदमाश पीछे की ओर बाबा ईंट ब्रिक फील्ड से होते हुए निहालपुरवा गांव के पास पहुंचे। यहां रजबहे के किनारे खेत में मीडियम और लार्ज साइज के दो जोड़ी काले कपड़े, एक तमंचा और टेप बरामद हुआ। जिससे माना जा रहा है कि बदमाश रजबहे की पटरी से माधवबाग बाजार की ओर पेट्रोल पंप बगल से होते हुए हाईवे की ओर निकले हैं, लेकिन तब से अब तक पुलिस और क्राइम ब्रांच गांव-गांव बदमाशों की तलाश में भटक रही है, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा सकी। मामले में भाजपा नेता रमेश सिंह यादव ने कहा कि वह लगातार पुलिस के संपर्क में हैं और घटना खुलासे को लेकर बात कर रहे हैं, लेकिन जब तक लूट का माल बरामद नहीं होता है। तब तक खुलासे को नहीं मानेंगे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)