बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार:त्योहारों पर प्रदूषण से परेशानी, जिला अस्पताल में 12 और CHC में 6-6 बेड आरक्षित
बागपत में रविवार की सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है। त्योहारों के दौरान बढ़ते प्रदूषण से लोगों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 12 बेड और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 6-6 बेड आरक्षित किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां भी रोक दी हैं। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने लोगों से प्रदूषण फैलाने वाली चीजों से बचने की अपील की है।
बागपत जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर मास्क लगाएं, ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और प्रदूषण बढ़ाने वाली चीजों से बचें। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने को कहा है।
बागपत में रात का तापमान 17 डिग्री और दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच रहा है। दिन की गर्मी और रात की ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)