भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज गोरखपुर में निकालेंगे पदयात्रा:मुख्यमंत्री व पदेश अध्यक्ष भी साथ होंगे; 1 लाख लोगों को लाने की तैयारी

Nov 04, 2026 - 05:33
0
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज गोरखपुर में निकालेंगे पदयात्रा:मुख्यमंत्री व पदेश अध्यक्ष भी साथ होंगे; 1 लाख लोगों को लाने की तैयारी
भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के क्रम में बुधवार को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहेंगे। महाराणा प्रताप इंटर कालेज में पहले जनसभा होगी, उसके बाद वहीं से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोलघर स्थित काली मंदिर के पास स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास संपन्न होगी। भाजपा नेता यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्न्यार्पण करेंगे। इस पदयात्रा के बहाने भाजपा शहर में लगभग 1 लाख लोगों को बुलाने की तैयारी में है। दोपहर 12 बजे एमपी इंटर कालेज से निकलेगी, दिनभर चली तैयारी भाजपा की ओर से 4 नवंबर को आयोजित होने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। गोरखपुर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को इसमें बुलाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार की सुबह ही पहुंचेंगे। उनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा लगभग 2 किलोमीटर की होगी। इसका समापन गोलघर काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास होगा। भाजपा नेता सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनसे पहले लगभग सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। एमपी इंटर कालेज में बने स्थायी मंच पर सभी नेता मौजूद रहेंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोगों को सभा स्थल पर लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। दिनभर होती रही तैयारी पदयात्रा को लेकर मंगलवार को पूरे दिन तैयारी होती रही। एमपी इंटर कालेज के मैदान में बारिश के कारण पानी लग गया था। मिट्‌टी डालकर उस स्थान को चलने लायक बनाया गया है। स्थायी मंच के सामने की ओर टेंट लगाए गए हैं। भाजपा के पदाधिकारी दिनभर वहां मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आते-जाते रहे। अभूतपूर्व भीड़ होगी, कार्यकर्ताओं से भरी रहेंगी सड़कें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि पदयात्रा के दौरान अभूतपूर्व भीड़ होगी। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों से कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। सुबह 10 बजे तक सभी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद पदयात्रा शुरू होगी। कल शहर की सभी सड़कों पर भाजपा के ही कार्यकर्ता नजर आएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व आता है तो कोर कमेटी की बैठक होती है। गोरखपुर में भी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक रखी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User