क्रूज पर हेलिकॉप्टर से उतरे कमांडो, सुखोई ने स्टंट दिखाए:हेलिकॉप्टर्स ने तिरंगा बनाया; एयर शो देख विदेशी बोले- मजा आ गया

Oct 24, 2026 - 14:25
0
क्रूज पर हेलिकॉप्टर से उतरे कमांडो, सुखोई ने स्टंट दिखाए:हेलिकॉप्टर्स ने तिरंगा बनाया; एयर शो देख विदेशी बोले- मजा आ गया
वाराणसी में आज एयर शो का दूसरा दिन है। सारंग हेलिकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। घाटों की परिक्रमा की। कमांडोज नमो घाट पर हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। फिर कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर वापस चढ़ गए। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। हवा में सुखोई की कलाबाजियां देखकर लोग तालियां बजाते रहे। लड़ाकू विमान कभी हवा में अचानक मुड़ जाते, तो कभी नीचे जमीन की तरफ आने लगते, फिर अचानक ऊपर की ओर मुड़कर गोल-गोल गुलाटियां मारने लगते। शो में कुल 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान सारनाथ भी शामिल है। विमानों ने देशभर के 12 एयरबेस से उड़ान भरकर काशी के आसमान में करतब दिखाए। एयरशो देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। विदेशी पर्यटकों ने कहा कि मजा आ गया। दरअसल, काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। तीन दिन के एयरशो का कल यानी 25 अक्टूबर को आखिरी दिन है। इस दौरान PM मोदी भी पहुंचेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User