टप्पेबाजी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:गाजियाबाद में सिहानी गेट पर बदमाश गोली लगने से घायल; तमंचा और नकदी बरामद

Oct 24, 2026 - 08:01
0
टप्पेबाजी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:गाजियाबाद में सिहानी गेट पर बदमाश गोली लगने से घायल; तमंचा और नकदी बरामद
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश सिहानी गेट पुलिस टीम इलाके में अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस का सामना टप्पेबाजी के मामलों में वांछित चल रहे दो संदिग्धों से हो गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 4,600 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, .315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा (खाली) कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल अवस्था में पकड़े गए दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है ताकि शहर में हुई टप्पेबाजी की अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User